Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर पर जुर्माना लगाया गया है।

25 Apr 2023

आईपीएल : दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर पर जुर्माना लगाया गया है।

आईपीएल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित उनकी टीम का सीजन का यह पहला अपराध था, इसलिए वार्नर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।”

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 144 रन बनाए। दिल्ली के लिए मनीष पांडेय और अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 34-34 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कप्तान वार्नर ने 21 और मिचेल मॉर्श ने 25 रन बनाए।

हैदराबाद के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2 और टी नटराजन ने विकेट लिया। दिल्ली के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।

जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी और सात रन से मैच हार गई। हैदराबाद के लिए मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। मयंक के अलावा हेनरिक क्लासेन ने 31 और वॉशिगटन सुंदर ने नाबाद 24 रन बनाए। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और एनरिक नार्ट्जे ने 2-2 विकेट लिए, जबकि ईशांत शर्मा और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News